फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जुब्बल में अग्निशमन केंद्र खोलने का रास्ता साफ

जुब्बल में अग्निशमन केंद्र खोलने का रास्ता साफ

Thu, 06 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
जुब्बल में अग्निशमन केंद्र
विज्ञापन

खोलने की कवायद पर हर्ष
जुब्बल की 24 पंचायतों सहित एक नगर पंचायत होगी लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)। प्रदेश सरकार ने जुब्बल में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग पर अपनी मंजूरी दे दी है। बुधवार को कैबिनेट में जुब्बल में अग्निशमन केंद्र को मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रवासी बीते कई दशकों से केंद्र स्थापित करने की मांग उठा रहे थे। कई सरकारें आई और गईं लेकिन जुब्बल क्षेत्र के लोगों को अग्निशमन केंद्र के नाम पर मात्र आश्वासन ही मिलते रहे।
अब जाकर जुब्बल में अग्निशमन केंद्र को स्वीकृति मिली है। जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। 24 पंचायतों सहित नगर पंचायत जुब्बल के हजारों लोग इससे लाभान्वित होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश मकान इमारती लकड़ी से बने हुए हैं। लकड़ी से बने मकानों में आगजनी का अधिक खतरा बना रहता है। बीते वर्ष भी जुब्बल में एक दर्जन से अधिक मकान आग की भेंट चढ़े हैं। आगजनी की इस घटनाओं में करोड़ों रुपये का नुकसान लोगों को हुआ है। अब घरद्वार अग्निशमन केंद्र की सुविधा मिलने से समय रहते आग पर काबू पाने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत जुब्बल के अध्यक्ष बृज लाल, नपं उपाध्यक्ष दलीप चौहान, पंचायत समिति सदस्य महावीर झगटा और पंचायत समिति सदस्य इंद्र सिंह धांटा ने बताया कि जुब्बल में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग लंबे समय से लंबित थी। केंद्र को कैबिनेट से मंजूरी देकर प्रदेश सरकार ने लोगों की मांग को पूरा किया है। विधायक नरेंद्र बरागटा के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष अग्निशमन केंद्र को स्थापित करने की मांग को रखा गया था। कैबिनेट से अग्निशमन केंद्र को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने जुब्बल के लोगों को अग्निशमन केंद्र की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed