फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मेनकेश व पुनीत प्रथम

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मेनकेश व पुनीत प्रथम

Sun, 05 Aug 2018 10:30 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। उममंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में क्वार स्कूल से जूनियर वर्ग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मेनकेश व पुनीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल क्वार में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के उपमंडलीय समन्वयक रमेश बाल्टू ने की। प्रतियोगिता में चार स्कूलों से छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ क्वार पंचायत के प्रधान शंकर सिंह चौहान व समापन क्वार स्कूल के प्रधानाचार्य देसराज ठाकुर ने किया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में क्वार स्कूल से मेनकेश प्रथम व पुनीत प्रथम स्थान पर रहे। इसी स्कूल से शालिनी व आशीष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डोडरा स्कूल से नेहा व साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में क्वार स्कूल के प्रियांशु व भोपिंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस्कूण स्कूल के नम्रता व अनुराग दूसरे स्थान पर रहे। डोडरा स्कूल के साक्षी सुशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान गतिविधि के कनिष्ठ वर्ग में डोडरा स्कूल के करण प्रथम, क्वाल स्कूल के आर्यन दूसरे, कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में डोडरा स्कूल के मोहित प्रथम रहे। विज्ञान मॉडल में रवी मेहक, विजेता रहे। गणित ओलंपियाड में सनेश, अवेश, मृदुला विजेता रहे हैं। खंड समन्वयक रमेश बाल्टू ने बताया कि विजेता बच्चों को जिला स्तरीय विज्ञान मेेले में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस दौरान सम्मेलन में शिक्षक रतन सिंह चौहान, किशोर शर्मा, संदीप रोल्टा ने सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed