फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   थंगाड स्कूल में शिक्षकों का टोटा छात्र पलायन को मजबूर

थंगाड स्कूल में शिक्षकों का टोटा छात्र पलायन को मजबूर

Mon, 09 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
नेरवा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला थंगाड़ में शिक्षकों के पद खाली होने के कारण बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। स्टाफ की कमी के कारण अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला दूसरे स्कूल में करवा रहे हैं। लंबे समय से स्कूल में एक ही अध्यापक सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुराने स्कूलों में शामिल इस स्कूल में एक मात्र टीजीटी नॉन मेडिकल का अध्यापक तैनात है। स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के अभिभावक लंबे समय से शिक्षकों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। 16 जून को नेरवा में एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज के समक्ष स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी इस समस्या को रखा था। स्कूल में शिक्षकों के पद भरने को लेकर मांग पत्र उन्हें सौंपा गया था। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया परंतु अभी तक एक भी शिक्षक की नई तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष भाव सिंह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व इस स्कूल में करीब तीन दर्जन छात्र थे। शिक्षकों के अभाव में अधिकांश अभिभावकों ने अपने बच्चों को अन्य स्कूलों में भेज दिया है। अब स्कूल में मात्र 16 विद्यार्थी ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। थंगाड़ गांव उत्तराखंड की सीमा पर बसा प्रदेश का अंतिम गांव है। वहीं दूसरा मनेवटी स्कूल थंगाड़ से करीब आठ किलोमीटर दूर है। वहीं इस संबंध में एसएमसी अध्यक्ष भाव सिंह, अभिभावकों में कुंदन सिंह, करम सिंह, पद्म सिंह, नरेंद्र कुमार और देव राम ने शिक्षा मंत्री सुरेश भरद्वाज से मांग की है कि स्कूल में एक भाषा अध्यापक और कला स्नातक की शीघ्र नियुक्ति की जाए जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed