फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ठेका मजदूर यूनियन उतरी सड़क पर

ठेका मजदूर यूनियन उतरी सड़क पर

Mon, 18 Jun 2018 09:23 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
ठेका मजदूर यूनियन उतरी सड़क पर
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। घर-घर से कूड़ा उठाने वाले ठेका मजदूरों ने सोमवार को श्रम कानूनों को लागू न करने और मानदेय न मिलने को लेकर नप के खिलाफ मोर्चा खोला। नगर परिषद ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू ने रोष रैली निकाली और नप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सीटू क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष राम दास और सचिव कुलदीप ने कहा कि रामपुर नगर परिषद में जिन मजदूरों को ठेकेदार के माध्यम से कूड़ा उठाने के काम के लिए रखा है, उनका ठेकेदार शोषण कर रहा है। नगर परिषद प्रबंधन और श्रम विभाग मूकदर्शक बनकर बैठे हैं।

मजदूरों को न तो कोई पहचान पत्र दिया गया है और न ही उन्हें न्यूनतम वेतन की अदायगी की जा रही है। मजदूरों को अभी तक मई माह का मानदेय भी नहीं मिला है। मजदूरों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गंदगी का काम करने वाले किसी भी मजदूर को उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कोई टीका भी नहीं लगाया गया है। मजदूरों को कोई मानदेय स्लिप नहीं मिलती। इससे पहले यूनियन की तरफ से मार्च 2017 को नगर परिषद प्रबंधन अवगत करवाया गया। लेकिन नप प्रबंधन और ठेकेदार ने उचित कार्रवाई नहीं की। मजदूरों को पिछला एरियर भी नहीं मिल पाया है। मजदूरों को किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाती है। यूनियन ने कहा कि ठेकेदार सरकार की ओर से तय 6750 रुपये मानदेय देना सुनिश्चित करे। मजदूरों को समय पर मानदेय दिया जाए। इस दौरान सीटू नेता आशु भारती, नगर परिषद यूनियन सचिव ललित, रजनीश, मंजू, बंधेईन, ललित, मीना, जयवंती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed