फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शड़ी में चोल्टू, रेई नृत्य ने मोहा मन

शड़ी में चोल्टू, रेई नृत्य ने मोहा मन

Sat, 12 May 2018 06:57 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
मतियाना की प्रसिद्ध देवठी मां माहेश्वरी धाम शड़ी में तीन दिवसीय बिशु मेला शनिवार को संपन्न हुआ। मेले में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र की बड़ी देवठियों चीखड़, गुठाण, घनौड़ी और जदूण के देवलुओं ने देव छड़ियों के साथ माता के दरबार में पहुंच कर पारंपरिक देव मिलन की रस्म को पूरा किया। देवलुओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमे देव नर्तक दलों का चोल्टू नृत्य विशेष रहा। लोगों ने चोल्टू नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया।

रात्रि को रेई नृत्य भी पेश किया गया। चोल्टू और रेई नृत्य ने लोगों का मन मोहा। अंतिम दिन माता ने अपने गुर के माध्यम से कारकरिदों और कल्याणों को सभी दैविक कार्यों को परंपरानुसार निर्वहन करने की सलाह दी। समस्त क्षेत्रवासियों को सुख समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। मां माहेश्वरी देवी, शड़ी के गुर देवा नारायण दत्त शर्मा, देवा चेतराम शर्मा, पुजारी केशवराम शर्मा, कारदार उदी राम शर्मा, भंडारी मस्तराम केवला, माहेश्वरी देवी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अधिवक्ता मदन चौहान ने बताया कि माहेश्वरी देवी के प्रांगण में हर वर्ष बिशु मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें क्षेत्र की बड़ी देवठियों के देवलुओं को दैविक परंपराओं का निर्वहन करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है। बिशु मेला देव समाज के आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed