फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कन्या स्कूल की मेनका ने बॉक्सिंग में झटका कांस्य पदक

कन्या स्कूल की मेनका ने बॉक्सिंग में झटका कांस्य पदक

Wed, 14 Feb 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कन्या स्कूल की मेनका ने बॉक्सिंग में झटका कांस्य पदक
रामपुर बुशहर। दिल्ली में 31 जनवरी से लेकर आठ फरवरी तक खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की तीन छात्राओं ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मेनका ने बॉक्सिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। सुनीता और शिवंागी अच्छा प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर सभी शिक्षकों और छात्राओं ने तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने कहा कि छात्रा की इस उपलब्धि से स्कूल व प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। संयुक्त निदेशक शारीरिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश प्रीतम धौटा, जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी वीके धवन ने मेनका को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। मेनका ने जीत का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। इस दौरान पीपी दुल्टा, प्रीतम सिंह, शंकर नेगी, राकेश कुमार, प्रेम चंद नेगी, राम सरनी नेगी, कृष्ण नेगी, लीना सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed