फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर जिले में अब बीपीएल के अपात्र उम्मीदवार होंगे जल्द बाहर

किन्नौर जिले में अब बीपीएल के अपात्र उम्मीदवार होंगे जल्द बाहर

Fri, 02 Feb 2018 07:36 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
बीपीएल सूची से बाहर होंगे रसूखदार
विज्ञापन

जिले के तीनों खंडों में अपात्रों को हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
जनजातीय जिला किन्नौर में नियमों को ताक पर रखकर बीपीएल सूची में नाम दर्ज करवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले रसूखदारों पर जल्द ही कार्रवाई होगी। इसके तहत जिले के कल्पा, निचार और पूह खंड में बीपीएल की सूची में दर्ज अपात्र लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जिले में जल्द इसके लिए अभियान चलेगा। इसके लिए उपायुक्त गोपाल चंद ने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों और विकास खंड अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिले के तीनों खंडों की 65 पंचायतों में अपात्र व्यक्ति बाहर होंगे। हाल ही में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने अपात्र लोगों को सूची से बाहर करने की बात कही। अपात्र लोगों की शिकायत पांच से 13 फरवरी तक पंचायत और ब्लॉक स्तर पर बगैर नाम बताए गुप्त रूप से संबंधित बीडीओ को दे सकते हैं। प्रत्येक पंचायत में वार्ड वाइज लिस्ट बनाकर उपायुक्त को सौंपने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन अपात्र लोगों की सूची उपायुक्त कार्यालय से लेकर खंड कार्यालयों और पंचायतों के नोटिस बोर्डों पर भी लगाया जाएगा। बीपीएल परिवारों की सूची में संशोधन के लिए बाकायदा एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें राजस्व विभाग के पटवारी, ग्रामीण विकास अभिकरण सचिव, ग्राम रोजगार सेवक की उपस्थिति में एक कमेटी गठित होगी, जिसकी देखरेख में संशोधन होगा। इसकी अंतिम दुरुस्ती जिले की विभिन्न पंचायतों की ओर से ही मान्य होगी। उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि जिले भर की सभी पंचायतों में गलत तरीके से चयनित हुए अपात्र लोगों को जल्द ही बीपीएल सूची से बाहर किया जाएगा, ताकि जिले के पात्र लोगों को ही इसका सही लाभ मिल सके। चौपहिया वाहन मालिकों, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर चुके लोग, गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले बीपीएल सूची में नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed