{"_id":"5a47934b4f1c1b86698c4900","slug":"81514640203-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन
Updated Sat, 30 Dec 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
डांस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की ग्राम पंचायत कराड़ के कोठी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नम्होग के प्रधान कृष्ण ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरूआत में प्रवक्ता पोविंद्र चौहान ने स्वागत भाषण दिया व विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोह लिया।
स्कूल में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाने पर साहिल कटोच, राकेश, स्टूडेंट ऑफ द ईयर महेंद्र, मेरिट में रहने पर मनीष, संजीव, नेहा, सरसा, युवराज, दीपक, रिया, लवली, शीतल, रुचि, संजीव, राहुल, अंजना, साहिल कटोच और राहुल ठाकुर को नवाजा गया। प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पंचायत के उप प्रधान भूप सिंह ने कहा कि बच्चे पढ़ाई में अधिक ध्यान देकर आगे बढ़ें। शिक्षा से ही बच्चे का भविष्य संवरता है और एक शिक्षित व्यक्ति ही एक सभ्य नागरिक बनता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उन्होंने ऐच्छिक निधि से 7100 रुपये की राशि प्रदान की। मंच संचालन अध्यापक बालकृष्ण कटोच ने किया। समारोह में छात्रों ने एकल गीत, समूह गान, गिद्दा, देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति, नाटी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब मन मोहा। इस दौरान रफ्तार ठाकुर, प्रधान वंती देवी, एसएमसी प्रधान मस्त राम, बालकृष्ण कटोच, डॉ. चमन ठाकुर, लीला प्रसाद और नरेश सहित विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।