फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   80 posts vacant in Khaneri Hospital, 19 posts vacant in Nankhadi Office

खस्ताहाल सड़कों से कैसे मंडियों में पहुंचेगा करोड़ों का सेब : कौल

Fri, 26 Jul 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में 80 पद रिक्त, ननखड़ी कार्यालय में में 19 पद रिक्त
विज्ञापन

चेताया, जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। करोड़ों के सेब को देशभर की मंडियों तक पहुंचाने के लिए बागवानों को चिंता सता रही है। कांग्रेस राज में एक दर्जन से अधिक संपर्क सड़कों की हालत बद से बदतर बनी हुई है। सेब फसल को मंडियों तक पहुंचाने में परेशानियां झेलनी पड़ेगी। वहीं, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के कारण जनता की दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। यह बात भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने प्रेसवार्ता में कही। कौल ने कहा कि देवठी-श्राईकोटी, लालसा, नरैण-बाहली, पेई शिंगराल, थड़ा, दारन, गौरा, ननखड़ी और कूट सड़कों की दशा दयनीय बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग सड़कों की कोई सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों को सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती भरा रहेगा। बीती बरसात से कई स्थानों पर एनएच की दशा दयनीय है। सूबे में स्वास्थ्य सुविधाएं भी पूरी तरह से पटरी से उतर गई हैं। खनेरी अस्पताल में करीब 80 पद खाली चल रहे हैं। एमएस, रेडियोलोजिस्ट सहित स्टाफ नर्सों की भारी कमी चल रही है। नौ पीएचसी में से छह पीएचसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रही है। ऐसे में ग्रामीणों का स्वास्थ्य रामभरोसे है। ननखड़ी खंड विकास कार्यालय में काफी लंबे समय से 19 पद रिक्त पड़े हुए हैं। ननखड़ी की 17 पंचायतों का विकास कार्य लटके हुए हैं। कौल ने कहा कि विभिन्न पंचायतों में पिछले नौ माह से कोई भुगतान नहीं हो पाया है। वहीं, मनरेगा कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। प्रदेश सरकार का रामपुर विधानसभा क्षेत्र की तरफ कोई ध्यान नहीं है। कांग्रेस रामपुर को केवल वोट बैंक के तौर पर ही इस्तेमाल कर रही है। पशु औषधालयों में भी वर्षों से पद रिक्त चल रहे हैं। कौल ने कहा कि रामपुर विस क्षेत्र के चुने हुए विधायक सड़कों की खस्ताहालत और चरमराई हुई स्वास्थ्य सेवाओं पर पूरी तरह से मौन है। यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष कुलवीर खूंद और नरेश चौहान मौजूद रहे।

नप अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम लटका

भाजपा के नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि नगर परिषद रामपुर में पहले 11 माह से चुनाव नहीं हुए और अब चुनाव होने के बाद प्रदेश सरकार के दबाव में यहां पर चुने हुए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम लटक गया है। सभी नौ वार्डों के विकास कार्य लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed