{"_id":"6a5a3425455741b2690c0faa","slug":"80-posts-of-security-guards-and-supervisors-to-be-filled-in-ani-rampur-hp-news-r-19-1-sml1046-755104-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरेंगे 80 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरेंगे 80 पद
विज्ञापन
रोजगार उप कार्यालय में साक्षात्कार 25 को
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिलासपुर की एक निजी कंपनी आनी उपमंडल के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर देगी। इसके लिए उप रोजगार कार्यालय आनी के माध्यम से सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि साक्षात्कार 25 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय आनी में पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर या अधिक तथा वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ ईपीएफ, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।