फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   750 voters in Kahla Panchayat, 11 contenders for the post of Pradhan

Rampur Bushahar News: काहला पंचायत में 750 वोटर, प्रधान पद के 11 दावेदार

Tue, 12 May 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
जिले में अभी तक इस पंचायत से उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, नौ उपप्रधान भी दौड़ में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। जिले की कंडाघाट तहसील के तहत आने वाली काहला पंचायत इन दिनों पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोकतंत्र के इस उत्सव में यहां एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। महज 750 मतदाताओं वाली इस छोटी सी पंचायत में प्रधान पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन भर कर सबको हैरान कर दिया है। यह जिले का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। प्रशासनिक आंकड़ों और चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो जिले में संभवत यह पहली बार है जब इतनी कम आबादी वाली पंचायत में प्रधान पद के लिए इतने अधिक प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से देखा जाए तो हर 68 वोटरों पर एक उम्मीदवार प्रधान पद की दौड़ में शामिल है। सिर्फ प्रधान ही नहीं, बल्कि उपप्रधान पद के लिए भी पंचायत में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस पद के लिए भी 9 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। चुनावी सरगर्मी इतनी तेज है कि पंचायत का हर दूसरा घर चुनाव प्रचार के केंद्र में बदल गया है। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के उतरने से मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय से भी आगे निकल चुका है। अब देखना यह होगा कि काहला की जनता विकास की चाबी किस उम्मीदवार को सौंपती है।

कोट
काहला पंचायत से 11 प्रधान और 9 उप प्रधान के नामांकन भरे गए हैं। इसके अलावा कंडाघाट क्षेत्र में तीन दिन में 142 पंचायत प्रधान, 147 उप प्रधान, 220 वार्ड सदस्य, जिला परिषद के 19 और बीडीसी के लिए 56 नामांकन भरे गए हैं।
विज्ञापन

ओपी शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी कंडाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed