फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   75 routes of Rampur depo completely closed

Rampur Bushahar News: आपदा से सड़कें बंद, नए बस अड्डे में लगीं बसों की कतारें

Fri, 05 Sep 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
75 routes of Rampur depo completely closed
रामपुर से ​शिमला और किन्नौर की ओर सडकें बंद होने से रामपुर बस स्टैंड पर खडी बसें।
पटरी पर नहीं उतरी परिवहन सेवाएं, कई बसों के थमे पहिए
विज्ञापन

रामपुर डिपो के 75 रूट पूरी तरह से बंद, विभिन्न रूटों पर 40 बसें फंसीं
भारी बरसात से आई आपदा में परिवहन निगम को 50 लाख से अधिक नुकसान
शुक्रवार को मौसम खुलने के बाद लांग रूटों पर दौड़ीं निगम की बसें
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। एक सप्ताह से हो रही लगातार बरसात के कारण उपमंडल की अधिकतर सड़कें बंद पड़ी हैं। इस कारण परिवहन सेवाएं पूरी तरह से हांफ गई हैं। आपदा से सड़कें बंद होने के कारण बस सेवाएं बाधित हो गई हैं। यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण हजारों ग्रामीण आवाजाही में परेशानी झेल रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को मौसम खुलने के बाद लंबे रूटों पर बस सेवाएं बहाल हुई हैं, जबकि अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों अभी भी बस सेवाएं बंद हैं। उपमंडल रामपुर, आनी और निरमंड में परिवहन सेवाएं अभी तक पटरी पर नहीं लौट पाई हैं। कई बसें रामपुर के नए बस अड्डे में खड़ी हैं। अधिकांश रूट ठप होने के कारण परिवहन निगम और निजी बस संचालकों को रोजाना लाखों रुपये की क्षति पहुंची है। रामपुर डिपो में एक सप्ताह से परिवहन सेवाएं प्रभावित होने के कारण परिवहन निगम को करीब 50 लाख से अधिक नुकसान पहुंचा है। तीन दिन तो निगम की बसें पूरी तरह से ठप रहीं। इस कारण निगम को रोजाना करीब साढ़े आठ लाख रुपये की क्षति झेलनी पड़ी। शुक्रवार को लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। निगम की लंबे रूट की 15 बस सेवाएं बहाल हो गई हैं। रामपुर डिपो के 75 ग्रामीण रूट अभी भी पूरी तरह से यातायात के लिए अवरुद्ध पड़े हैं, जबकि रामपुर में 26 और आनी में करीब 15 रूटों पर निगम की बसें फंसीं हुईं हैं। ग्रामीण सड़कें ठप होने के कारण परिवहन निगम का रामपुर बस अड्डा शोरूम की तरह बसों से सजा हुआ है। कुछ सड़कों के जल्द बहाल होने की उम्मीद है, जबकि अधिकतर सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। खासकर, 15/20, 12/20 और ननखड़ी की कई सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। ऐसे में यहां सड़कों की बहाली में अभी समय लगेगा। हालांकि, रामपुर से शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले बस सेवाएं बहाल होने से यात्रियों की मुश्किलें कुछ हद तक कम हुई हैं।


शुक्रवार को 15 लांग रूटों सहित कुछ स्थानीय रूटों पर बस सेवाएं भेजी गई हैं। करीब एक सप्ताह में हुई बरसात के कारण निगम प्रबंधन को 50 लाख रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। शुक्रवार को रामपुर डिपो 75 रूट पूरी तरह से बंद रहे। सड़कें बंद होने से रामपुर, आनी और निरमंड क्षेत्र में निगम की करीब 40 बसें फंसी हुईं हैं।--स्वरूप दिवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर डिपो

रामपुर से शिमला और किन्नौर की ओर सडकें बंद होने से रामपुर बस स्टैंड पर खडी बसें।

रामपुर से शिमला और किन्नौर की ओर सडकें बंद होने से रामपुर बस स्टैंड पर खडी बसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article