फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रूसलाह स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समा

रूसलाह स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Fri, 23 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

रुसलाह स्कूल में सालाना समारोह मेें बच्चों ने दी प्रस्तुति
विधायक बलबीर वर्मा ने की कार्यक्रम में शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रुसलाह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि एवं महालेखाकार कार्यालय शिमला में कार्यरत वरिष्ठ लेखाकार बलवीर सूरी ने शिरकत की। दीप प्रज्ज्वलन के बाद बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों से वार्षिक समारोह का आगाज हुआ।
इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ की गई। वरिष्ठ छात्रों ने पहाड़ी हारुल पेश किया, वहीं नन्हें बच्चों ने लिली पुट नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, नशा निवारण और अनपढ़ ग्रेजुएट विषयों पर पेश किए गए नाटकों के मंचन की भी दर्शकों ने जमकर सराहना की। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य तपिंद्र झगटा ने अभिभावकों के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट रखी।
विज्ञापन

समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा बोर्ड के जमा दो के टॉपर तमन्ना, आरती, मिनाक्षी और अनायत, दसवीं के टॉपर पंकज और अभय, नौवीं कक्षा के टॉपर कृतिका, दीक्षा, गौरव एवं आठवीं कक्षा के टॉपर काजल, अक्षरा और राकेश को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को 51 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल मैदान के लिए दो लाख की राशि देने और भवन के दो कमरों का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने कीरी-रुसलाह मार्ग को लोक निर्माण विभाग के अधीन करने और धार से पंचायत मुख्यालय को जोड़ने के लिए दो लाख, भीमटा बस्ती घीलड़ मार्ग के लिए एक लाख, हरिजन बस्ती बावी मार्ग के लिए एक लाख व मंदिर सराय नाव के लिए दो लाख देने की घोषणा की। वहीं इस अवसर पर ग्राम पंचायत रुसलाह की प्रधान निर्मला कलसाइक, पुजारली की प्रधान गीता शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष केवल राम लोथटा, ग्राम पंचायत पुजारली के उपप्रधान यशपाल लोथटा और रमेश भीमटा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed