फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   इशा को अध्यक्ष और मुस्कान को सौंपी महासचिव की कमान

इशा को अध्यक्ष और मुस्कान को सौंपी महासचिव की कमान

Fri, 12 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर महाविद्यालय सभागार में शुक्रवार को मनोनयन के तहत चुनी गई केंद्रीय छात्र संघ इकाई के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केसी कश्यप ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए नव नियुक्त सीएससीए के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शैक्षणिक मेरिट, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सीएससीए की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए एमएससी केमिस्ट्री की छात्रा इशा वर्मा को अध्यक्ष और बीकॉम प्रथम की मुस्कान को महासचिव चुना गया। वहीं बीए पंचम सत्र की पल्लवी जिष्टू को उपाध्यक्ष और बीवॉक प्रथम की अलिशा को सह सचिव चुना गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के डीआर प्रतिनिधियों को भी शपथ दिलाई गई। इसके तहत राजनीति शास्त्र विभाग से रंजना, समाजशास्त्र से गुलशन ठाकुर, हिंदी से संतोषी, अंग्रेजी से दिवेश ठाकुर, इतिहास से रंजू, अर्थशास्त्र से पूर्णिमा, कॉमर्स से अंजली, भूगोल से आरती, गणित से मोनिका, भौतिकी से नागेश, रसायन शास्त्र से किरणा, वनस्पति विज्ञान से प्रेमलता, प्राणी विज्ञान से पारूल, पीजीडीसीए से अनामिका जोशी को विभाग प्रतिनिधियों के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके अलावा सीआर बीए प्रथम ललिता, सत्तू देवी बीए तृतीय सत्र और शीतल बीए पंचम सत्र, कुशल भारती बीएससी प्रथम, गुलशन भारद्वाज बीएससी तृतीय सत्र, अंबिका पांचवा सत्र, अदिति अरोड़ा बीकॉम प्रथम, विक्रम बीकॉम तृतीय, स्मृतिका बीकॉम पांचवां सत्र, बीसीए से अभिषेक और आकांक्षा प्रथम वर्ष, बीवॉक से रमीला देवी को सीआर पद के लिए शपथ दिलाई गई। उप प्राचार्य डॉ. एलएस वर्मा ने सीएससीए कार्यकारिणी सदस्यों अनीता कुमारी, अजय कुमार, नेहा, गौरव, श्रीतिमा, धर्मपाल, संदीप, अक्षिता, लव, शीतल, अनुप्रिया और सौरव को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने नवगठित सीएससीए को बधाई दी और कॉलेज के विकास के लिए अपना भरपूर सहयोग देने की अपील की। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित कर कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. पुष्पा नेगी, डॉ. केएसएम चौहान, प्रो. सतीश नेगी, प्रो. एचसी नेगी, प्रो. अनुराधा नेगी, प्रो. प्रताप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed