फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ाज्य बिजली बोर्ड ने थानेदार स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

ाज्य बिजली बोर्ड ने थानेदार स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Mon, 10 Sep 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
घर की छत पर स्थापित करें सौर ऊर्जा संयंत्र
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय थानेधार में जागरूकता कार्यक्रम
बिजली बोर्ड लिमिटेड के उप निदेशक ने किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड की ओर से पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक विद्युत मंडल कुमारसैन के तहत राजकीय उच्च विद्यालय थानेधार में आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक में बिजली बोर्ड लिमिटेड के उप निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि रूफ टॉप सौर ऊर्जा नीति के अनुसार कोई भी व्यक्ति हिमाचल प्रदेश में अपने घर की छत पर रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर सकता है। इस नीति में भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से 70 प्रतिशत केंद्रीय वित्तीय सहायता उपलब्ध है। औद्योगिक और वाणिज्यिक संस्थान के मामले में केंद्रीय वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं है। नीति में लाभार्थी, हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा उसको स्वीकृत किए गए कुल लोड क्षमता के 30 प्रतिशत का रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक अशोक मेहता ने स्कूल में इस तरह की जागरूकता बैठक के आयोजन के लिए स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड का आभार जताया। बैठक में उपमंडल थानेधार के सहायक अभियंता ई. राजेश्वर दयाल सरकैक ने कहा कि विद्युत बचत, विद्युत भार, विद्युत उपकरणों से सुरक्षा और विद्युत संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्युत कनिष्ठ अभियंता ईं. देव कुमार और सुंदर जिष्टू सहित स्कूल के सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed