फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   डाक विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

डाक विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Wed, 23 May 2018 09:30 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
डाक विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर, आनी, निरमंड, कुमारसैन और किन्नौर के डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। दूसरे दिन बुधवार को भी रामपुर डाक विभाग के मुख्य कार्यालय के बाहर सैकड़ों डाक सेवकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीण डाक सेवक पोस्टल यूनियन सर्कल के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के करीब ढाई साल बीतने के बाद भी सरकार और डाक विभाग कमलेश कुमार कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं कर रहा। पोस्टल स्टाफ को एरियर का भुगतान भी हो चुका है। ग्रामीण डाक सेवक अभी भी इस लाभ से वंचित हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि डाक सेवक लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में कई किलोमीटर की दूरी तय कर सेवाएं दे रहे हैं। यूनियन लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक डाक सेवकों की मांगों को लेकर कोई उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


600 डाक सेवकों ने किया हड़ताल का समर्थन
रामपुर और किन्नौर दो हेड पोस्ट ऑफिस के तहत आने वाले क्षेत्रों में तैनात करीब 600 डाक सेवक इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। सभी क्षेत्रों में डाक बांटने और डाक विभाग से जुड़े कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। इससे ग्रामीणों और आम जनता को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस दौरान राजकुमार, देवदत्त शर्मा, जय चंद भैक, बेलीराम कश्यप, बृजलाल बाली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed