फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सूखे से फसलों को 20 लाख का नुकसान

सूखे से फसलों को 20 लाख का नुकसान

Sat, 10 Feb 2018 10:19 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बीते लंबे समय से आसमान की ओर टकटकी लगाए किसानों, बागवानों में बादल न बरसने से मायूसी छाई हुई है। सूखे की मार झेल रहे बागवानों को फसलों की पैदावार की चिंता सता रही है। बागवानी विभाग ने इस वर्ष सूखे की मार से रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में अभी तक फसलों को करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है। विभाग ने स्थानीय प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। यह रिपोर्ट शीघ्र ही उपायुक्त के माध्यम से सरकार के पास जाएगी।
विज्ञापन

इस बार दिसंबर और जनवरी माह में बर्फबारी और बारिश न के बराबर हुई है। जिस मात्रा में भूमि को नमी की आवश्यकता रहती है, वह अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इससे सेब, नाशपाती, आड़ू, प्लम, बादाम, चेरी के बगीचों में बीमारियां लगने का खतरा बढ़ गया है और इसका फसल के उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ेगा। खासकर सेब की बंपर फसल के लिए दिसंबर और जनवरी माह में बर्फबारी होना काफी आवश्यक रहता है। इन महीनों में पड़ने वाली बर्फ ज्यादा समय तक टिकती है और इससे भूमि में पर्याप्त नमी बनी रहती है। सूखे की मार पेयजल स्रोतों पर भी पड़ी है। यदि जल्द अधिक मात्रा में बारिश नहीं हुई तो गर्मी में पेयजल संकट और बढ़ जाएगा। बर्फबारी और बारिश न होने से अधिकतर पेयजल स्रोतों में 50 से 60 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते रामपुर और ननखड़ी के कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार को भेजी रिपोर्ट : निपुण जिंदल
एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि बागवानी विभाग ने इस वर्ष अभी तक सूखे की मार से 20 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर भेजी है। यह रिपोर्ट उपायुक्त शिमला के माध्यम से सरकार को भेजी जा रही है। उद्यान विभाग अधिकारी अश्वनी चौहान ने बताया कि सूखे की मार से सेब और अन्य फसलों को करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। रिपोर्ट तैयार कर उपमंडलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed