{"_id":"5a4b6d824f1c1bf61b8b6471","slug":"71514892674-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम आने से पहले रद्द हो कंडक्टर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम आने से पहले रद्द हो कंडक्टर भर्ती
Updated Tue, 02 Jan 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। प्रशिक्षित परिचालक संघ ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में परिचालकों को भर्ती करने के लिए जो प्रक्रिया शुरू की गई थी उसे परिणाम आने से पहले नई सरकार निरस्त करे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रशिक्षित परिचालकों की अनदेखी हुई है। प्रशिक्षित परिचालक संघ रोहड़ू इकाई की बैठक संयोजक श्रवण प्रेमी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनने पर प्रस्ताव पारित पर बधाई दी गई।
कहा कि परिवहन निगम के डिपो में तीन महीने के कौशल विकास प्रशिक्षण के नाम पर बेरोजगारों के साथ मजाक व शोषण किया जा रहा है। रोहड़ू क्षेत्र में करीब 120 युवा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी बेरोजगार हैं। उप प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि परिचालक भर्ती प्रक्रिया में प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के लिए मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में परिचालकों की भर्ती की जांच की जाए। पूर्व में भर्ती प्रक्रिया के दौरान बिना साक्षात्कार लिए चहेतों को सूची में शामिल किया गया है। बैठक में दर्शन कुमार, सुनील कुमार, बलबीर सिंह, गोबिंद ठाकुर, विक्रम कुमार, कुशल दत्ता, रोहित दत्ता, सुनील कुमार, अभिषेक शर्मा, सुभाष नेपटा, सुनील कुमार, अमन कुमार, रोहित कुमार, मोहन लाल, दीपक कुमार, अंकुश कुमार, अतुल कुमार, रनुष कुमार, जुगल किशोर सिंह सहित संघ के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।