फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोपा ने आनी को हरा जीता रॉयल कप

रोपा ने आनी को हरा जीता रॉयल कप

Thu, 30 Nov 2017 10:08 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
रोपा ने आनी को हरा जीता रॉयल कप
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
आनी में यूथ क्लब के सौजन्य से आयोजित रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 40 टीमों ने भाग लिया। यूथ क्लब के प्रधान संदीप ठाकुर ने बताया कि वीरवार को फाइनल रोपा टीम और आनी राजकीय महाविद्यालय की टीम के मध्य खेला गया।

रोपा टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित दस ओवरों में चौके-छक्के जमा कर छह विकेट पर 117 रनों को विशाल स्कोर खड़ा किया। आनी राजकीय महाविद्यालय की टीम ने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जुझारू पारी खेली लेकिन 110 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।
विज्ञापन


रोपा टीम ने सात रन से मैच जीत लिया। इसी के साथ रॉयल कप पर भी कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को 33000 रुपये की नकद राशि के साथ रॉयल कप इनाम में दिया गया। उपविजेता आनी राजकीय महाविद्यालय की टीम को 17000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस्ट बॉलर का खिताब सुभाष, बेस्ट बल्लेबाज का खिताब बॉबी और प्लेयर ऑफ टूर्नामेेंट का खिताब हरनाम को दिया गया। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र कायथ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से 4100 रुपये क्लब को दिए।


इस मौके पर हितेष कायथ, संदीप ठाकुर, संजय शाह, शिवराज शर्मा, छविंद्र शर्मा, चमन शर्मा, टिंकू शर्मा, संतोष शर्मा, बिक्की, सुरेश, मंजू, नवीन, रिंकेश, अनिल तथा विक्की बाबा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed