{"_id":"59ff3a4d4f1c1b9f678b9612","slug":"71509898829-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाकड़ी में 20वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाकड़ी में 20वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
Updated Sun, 05 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर ग्रिड ने निप्पको को हराया
झाकड़ी में केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम टेबल टेनिस प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर
विद्युत मंत्रालय भारत सरकार पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में 20वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता चार से सात नवंबर तक एसजेवीएन लिमिटेड की नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन इकाई में चलेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना प्रमुख संजीव सूद ने किया। उनके साथ आरएचपीएस के परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर विशेष अतिथि रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के पहले दिन पावर ग्रिड ने निप्पको को 3-0, एसजेवीएन लिमिटेड ने एनएचपीसी को 3-0, टीएचडीसी ने पीएफसी को 3-0, पावर ग्रिड ने पीएफसी को 3-0, बीबीएमबी में पोसको को 3-0 एवं सीईए ने एनएचपीसी को 3-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल मैच में एसजेवीएन ने पावर ग्रिड को एवं दूसरे सेमीफाइनल में बीबीएमबी ने टीएचडीसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम इवेंट का यह फाइनल मैच छह नवंबर को सुबह 10.30 बजे खेला जाएगा। इसके चलते डीपीएस स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इसके चलते परियोजना प्रमुख संजीव सूद की ओर से एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। यह टूर्नामेंट हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों, सोमनाथ प्रमाणिक, जसवंत गंगटा, मून चौधरी, नवजोत मोकटा और अशोक प्रमाणिक की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।