{"_id":"62a0df7378b0827bf975e99f","slug":"71-student-awarded-with-leptop-in-kalpa-rampur-hp-news-sml411513329","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पा में 71 मेधावियों को बांटे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पा में 71 मेधावियों को बांटे लैपटॉप
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में जिले के 71 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 में दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नवाजा गया।
मुख्यातिथि पंचायत समिति कल्पा के अध्यक्ष गंगा राम जिले में विद्यार्थियों द्वारा पढ़ाई के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए हैं, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर जिप सदस्य सरिता और उपनिदेशक शिक्षा (उच्चतर) बसंत मुथ्यान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।