{"_id":"62dd93f6c4494976a1213621","slug":"7031-piligrim-take-darshan-in-shrikhand-rampur-hp-news-sml4162595148","type":"story","status":"publish","title_hn":"7,031 श्रद्धालुआं ने किए श्रीखंड महादेव के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7,031 श्रद्धालुआं ने किए श्रीखंड महादेव के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी। 13 दिवसीय श्रीखंड महादेव यात्रा में 7,031 श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए हैं। इसमें प्रदेश सहित देशभर के श्रद्धालु शामिल हैं। 11 जुलाई से शुरू हुई श्रीखंड महादेव यात्रा में 24 जुलाई को अंतिम पंजीकरण हुआ।
श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा के अंतिम दिन 24 जुलाई को शाम 4:00 बजे तक 139 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया। इसमें 7 महिलाएं, 132 पुरुष 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को रात 10:00 बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। भारी बारिश होने के बावजूद हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल और झारखंड के श्रद्धालु शामिल हैं। 24 जुलाई शाम 4:00 बजे के बाद पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं को 25 जुलाई की सुबह यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। यह श्रद्धालु श्रीखंड महादेव के दर्शन करके लौटने के बाद 28 या 29 जुलाई को बेस कैंप सिंहगाड़ में पहुंचने का अनुमान है।