फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   70 routs efected in rampur due to elction duty

चुनाव ड्यूटी पर भेजीं 70 बसें, कई रूट होंगे प्रभावित

Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
70 routs efected in rampur due to elction duty
चुनाव डयूटी पर जाने वाले कर्मचारियों के लिए परिवहन निगम की ओर से प्रबंध किया गया एचआरटीसी बस - फोटो : RAMPUR-HP
सुभाष सेन
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। विधानसभा चुनाव के लिए रामपुर, आनी और निरमंड उपमंडल से करीब 70 बसों को चुनावी ड्यूटी में भेजा जाएगा। इस वजह से क्षेत्र के कई रूट प्रभावित होंगे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। मंगलवार को रामपुर से रोहडू़, शिमला और आनी से कुल्लू, मनाली और बंजार के लिए 13 बसों को भेजा जा चुका है।
10 नवंबर को रामपुर और आनी विस क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए बसों को भेजा जाएगा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 30-30 बसों को भेजा जाना प्रस्तावित है, जबकि बसों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। इस वजह से रामपुर, आनी और निरमंड उपमंडल के दर्जनों ग्रामीण रूट ठप होंगे। इससे लोगों को आवाजाही में खासी परेशानियां झेलनी होंगी। 12 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बसों के आने का सिलसिला शुरू होगा, जो 13 नवंबर तक चलेगा। परिवहन निगम के मुताबिक 14 नवंबर को परिवहन सेवाएं पटरी पर लौट पाएंगी।
विज्ञापन

लवी मेले के लिए आने वाले लोगों को भी झेलनी होगी परेशानी
बसों की कमी के कारण रामपुर में 11 नवंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में आने वाले हजारों लोगों को भी यातायात संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। हर वर्ष मेले के दौरान निगम प्रबंधन द्वारा लोगों की सुविधा को देखते हुए विशेष बस सेवाएं शुरू की जाती हैं, लेकिन चुनाव की वजह से इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे लोगों को निजी वाहनों और टैक्सी के माध्यम से ही आवाजाही करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के चलते 10, 12 और 13 नवंबर को यातायात सेवाएं प्रभावित होंगी। आनी और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न करवाने के लिए एसआरटीसी की 70 से 75 बसें भेजीं जाएंगी। लवी मेले के दौरान चलने वाले विशेष रूट 14 नवंबर से ही शुरू हो पाएंगे।
स्वरूप, अड्डा प्रभारी, रामपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed