{"_id":"6024150c8ebc3ee90e38188c","slug":"7-vehicles-caught-carrying-illegal-sand-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml360536114","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में अवैध रेत ढो रहे 7 वाहन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में अवैध रेत ढो रहे 7 वाहन पकड़े
विज्ञापन
7 vehicles caught carrying illegal sand in Kinnaur
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले में इन दिनों पुलिस की टीम अवैध रूप से रेत ढो रहे वाहन चालकों पर लगातार शिकंजा कस रही है। मंगलवार देर रात को भी पुलिस ने दो जगह अवैध रूप से रेत ढो रहे सात वाहनों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे 31,500 रुपये जुर्माना वसूला है।
पहले मामले में रिकांगपिओ पुलिस की टीम मंगलवार देर रात साढ़े नौ बजे पोवारी पुल के पास गश्त कर रही थी। एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे पर जब वाहनों को चेकिंग के लिए रोका तो इनमें से पांच वाहन अवैध रूप से रेत ले जा रहे थे। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत सभी चालकों के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चालकों से 22,500 रुपये जुर्माना वसूला है।
वहीं, दूसरे मामले में टापरी पुलिस ने दो वाहन रल्ली और रामनी पुल के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर देर रात को अवैध रेत ढोते हुए दबोचे। एसएचओ टापरी किरण कुमारी की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने चालकों के खिलाफ मामला दर्जकर उनसे 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। उधर, डीएसपी विपिन कुमार ने मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खनन सामग्री चोरी करने वालों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।