फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   7 trainees of Pharmacy College Rohru passed NIPER-2024 examination

Rampur Bushahar News: फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू के 7 प्रशिक्षुओं ने उत्तीर्ण की नाईपर–2024 की परीक्षा

Mon, 24 Jun 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के सात छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र स्तरीय नाईपर प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर)-2024 उत्तीर्ण की है। 15 जून को सभी नाईपर संस्थानों में मास्टर व पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई। पूरे देश में केवल सात नाईपर संस्थान अहमदाबाद, गुवहाटी, हाजीपुर, हेदराबाद, कोलकाता, रायबरेली और मोहाली में स्थित है। इस वर्ष फार्मेसी कॉलेज राेहड़ू से सात छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र स्तरीय नाईपर प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें बैच 2019-2023 से साहिल ठाकुर (रैंक-116), आरुषि (रैंक-514), शीतल (रैंक-1151) ने परीक्षा पास की। बैच 2020-2024 से ध्रुव ग्रोवर (रैंक-808), तन्वी नेगी (रैंक-893), धनप्रीत कौर (रैंक-1494) व अमन ठाकुर (रैंक-1950) ने परीक्षा उत्तीर्ण की । महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रवक्ता डॉ. हरीश, रनीव ठाकुर, डॉ. प्रियंका, डॉ. विनीत मेहता, डॉ. पंकज शर्मा, शिवानी राणा, पंकज जिंटा व चेतना झगटा ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed