फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   7 CCTV cameras malfunction from Reckong Peo to Kalpa

Rampur Bushahar News: तीसरी आंख पर जमी अनदेखी की धूल

Wed, 13 Nov 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ से कल्पा तक 7 सीसीटीवी कैमरे खराब
विज्ञापन

चुंगलिंग में ट्रक के खंभे को टक्कर मारने से क्षतिग्रस्त हुए कैमरा की नहीं की मरम्मत
चोरी होने का डर, वाहनों को भी शरारती तत्व पहुंचा सकते हैं नुकसान

रिकांगपिओ से कल्पा तक 33 सीसीटीवी कैमरे में सात खराब
देवकला नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के कई क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने वाली तीसरी आंख पर लापरवाही की धूल जम गई है। रिकांगपिओ से कल्पा तक 33 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 26 कैमरे सक्रिय हैं और 7 कैमरे खराब पड़े हैं। 24 घंटे आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थापित किए कैमरे शोपीस बनकर रह गए हैं।

जिले के कई क्षेत्रों में रात के समय में शरारती तत्व वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों के लिए रात को सफर करना मुश्किल हो गया है। शरारती तत्वों की ओर से नुकसान पहुंचाने का डर बना रहता है। किन्नौर जिले के चुंगलिंग में प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया है, लेकिन कई दिनों से खराब पड़ा है। एक ट्रक ने सीसीटीवी कैमरे के खंभे को टक्कर मार कर क्षति पहुंचाई थी। इससे सीसीटीवी क्षतिग्रस्त हो गया था। चुंगलिंग के आसपास में आपराधिक घटना होती है, तो जांच के लिए कोई साक्ष्य नहीं मिलेगा। इसे लेकर स्थानीय लोग भी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रिकांगपिओ से कल्पा तक 33 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनमें 26 कैमरे सक्रिय हैं और 7 कैमरे सक्रिय नहीं है। इन्हें दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
- अभिषेक एस, पुलिस अधीक्षक किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed