फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छात्रों ने रैली निकालकर दिया विविधता में एकता का संदेश

छात्रों ने रैली निकालकर दिया विविधता में एकता का संदेश

Fri, 23 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
विविधता में एकता का दिया संदेश
विज्ञापन

जाओं स्कूल में मनाया गया झंडा दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर विविधता में एकता का संदेश दिया। सांप्रदायिक सद्भाव के तहत स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में रैली के माध्यम से लोगों को सांप्रदायिक एकता के बारे में जागरूक किया। इकाई के सदस्यों ने भाषण के माध्यम से भारत की अखंड विरासत को किस प्रकार से स्वतंत्रता प्राप्ति के समय से ही एक सूत्र में बांधा, के बारे लोगों को जागरूक किया।

रैली के माध्यम से स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि सांप्रदायिक हिंसा से एक देश के विकास में और अर्थव्यवस्था के आर्थिक विकास में किस तरह बाधा उत्पन्न होती है? स्कूल में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए झंडा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य एचएल भट्ट और कार्यक्रम अधिकारी रवि डोगरा ने स्वयंसेवियों से देशहित को ध्यान में रखते हुए सद्भावना उत्पन्न करने और एकजुट होकर देश निर्माण में अपना सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर इस अवसर पर कुलदीप सिंह, यशपाल, मेघराज और गुलशन सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed