फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा की चौपाल ब्लॉक कांग्रेस से सदस्यता निष्काषित

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा की चौपाल ब्लॉक कांग्रेस से सदस्यता निष्काषित

Wed, 31 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
रजनीश चौपाल ब्लॉक कांग्रेस
विज्ञापन

की सदस्यता से किए निष्कासित
चौपाल ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित
किमटा पर पार्टी विरोधी काम किए जाने का लगाया गया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। चौपाल ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा को चौपाल ब्लॉक कांग्रेस की सदस्यता से निष्काषित कर दिया गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मांग की गई कि रजनीश किमटा को प्रदेश कांग्रेस महासचिव पद से निष्काषित किया जाए।
बैठक में उनके ऊपर चौपाल में पार्टी को कमजोर करने और भाजपा को सहयोग करने के आरोप लगाए गए। चौपाल कांग्रेस की बैठक नेरवा में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व चौपाल विधान सभा क्षेत्र प्रभारी ईश्वर दास छवारू एवं चौपाल के पूर्व विधायक डॉ सुभाष चंद मंगलेट ने विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने आरोप लगाया कि रजनीश पार्टी के अंदर रह कर पार्टी को कमजोर करने का कार्य करते रहे हैं। भाजपा के साथ मिल कर कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करते हैं। इस मौके पर 2019 चुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। तय हुआ कि विधान सभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल व बड़े नेताओं का दौरा करवाया जाएगा। ईश्वर दास ने चौपाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश जिंटा व कुपवी ब्लॉक अध्यक्ष जिया लाल शर्मा के बैठक में न आने पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसकी शिकायत हाईकमान से करने का निर्णय लिया। पूर्व विधायक मंगलेट ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कार्यकर्ताओं ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र में तीन ब्लॉक होने का एक मत में विरोध किया। इस अवसर पर मांग रखी गई कि पूरे विधान क्षेत्र का एक संगठनात्मक ब्लॉक रखा जाए। ईश्वर दास छवारू ने कहा कि चौपाल को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद चौपाल से कांग्रेस की हार पर हैरानी है। चौपाल में कांग्रेस की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को आत्ममंथन करना होगा।

इस अवसर पर पूर्व चौपाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सबला राम चौहान, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव धीरेंद्र चौहान, चौपाल ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रताप नेगी, सतीश राठौर, परमानंद शर्मा, नारायण शर्मा, मोहन वर्मा, हेमंत डोगरा, सीता राम जस्टा, रमेश ठाकुर, प्रमोद दीवान, गोपाल भागटा, नेरवा वार्ड की जिला परिषद सदस्या व सेवा दल चौपाल की अध्यक्ष वीना पोटन, महिला कांग्रेस चौपाल की प्रधान सविंद्र दत्ता और सत्या मधाईक सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed