फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जेएनवी ठियोग में राष्ट्रीय एकता दिवस की रही धूम

जेएनवी ठियोग में राष्ट्रीय एकता दिवस की रही धूम

Wed, 31 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
जेएनवी ठियोग में राष्ट्रीय
विज्ञापन

एकता दिवस की रही धूम
ठियोग (रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम की धूम रही। कार्यक्रम का आगाज सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा शपथ ग्रहण कर किया गया। 11वीं कक्षा की छात्रा विपाशा ने पटेल द्वारा देश के विभिन्न स्वतंत्रता आंदोलनों में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला।

स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक एवं एनएसएस प्रभारी राकेश सोनी ने वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में देश के आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य सुमन कुमार ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को आपसी मतभेदों को भुलाकर एकता के सूत्र में बंध कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्रा एवं शिक्षकों ने सक्रिय प्रतिभागिता दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed