फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जुब्बल कोटखाई में बारिश से अवरूद्घ साठ सडके वाहनों के लिए बहाल

जुब्बल कोटखाई में बारिश से अवरूद्घ साठ सडके वाहनों के लिए बहाल

Mon, 20 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
आसानी से मंडी पहुंच पाएगी सेब की खेप
विज्ञापन

सड़केें रिकॉर्ड समय में बहाल होने पर भाजपा ने जताया हर्ष
कहा-विधायक के हस्तक्षेप के चलते मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। भाजपा मंडल जुब्बल-नावर-कोटखाई के पदाधिकारियों ने भारी बरसात से अवरुद्ध सड़कों को रिकार्ड समय में वाहनों के लिए बहाल किए जाने पर हर्ष जताया है। पदाधिकारियों के अनुसार सड़कें बहाल होने के बाद अब बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने की कोई समस्या नहीं आएगी।

भाजपा मंडल के अनुसार बरसात से विधानसभा क्षेत्र में बरथाटा, जाचली, पटसारी, हिमरी, पाली, झगरोली, कुईनल, गोलों, कराल, नगान, खलाना, गवालट, रेओट, मिहाणी, क्यारवी, गलेआ, गोविंदपुर, कुफर बाग, दरकोटी, जाशला, रेयोघाटी, बदरूनी, पोहल, महासू, देवगढ, बडवी सहित करीब पांच दर्जन बंद सड़कों को रिकॉर्ड समय में यातायात के लिए बहाल किया गया है। विधायक नरेंद्र बरागटा ने स्वयं इस मामले में पहल करते हुए बागवानों की समस्या को हल किया है। मंडल के अध्यक्ष गोपाल जबैईक, महामंत्री सतीश पिरटा, राकेश शर्मा, डायरेक्टर रविंद्र चौहान, यशवीर जस्टा, जिला परिषद टिक्कर वार्ड चेत राम आजाद, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण छाजटा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश डोगरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, जिला मीडिया प्रभारी राजीव मेहता, महामंत्री अंकुश चौहान, सुशील कदशोली, प्रवीण चौहान, महावीर जगटा, अनिल चतरानटा, देवेंद्र श्याम, इंद्र चौहान, महेंद्र नेकटा, ज्ञान ठाकुर, रिंकू घालटा ने विधायक नरेंद्र बरागटा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed