फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चगांव ने जीती ट्रॉफी, एक लाख की राशि

चगांव ने जीती ट्रॉफी, एक लाख की राशि

Mon, 18 Jun 2018 09:24 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जीवाईएससी पूह की ओर से आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इसमें किन्नौर जिला की 22 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा एपीएमसी प्रदेश निदेशक बीरबल कुमार नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।

क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चगांव और पूह के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चगांव टीम ने निर्धारित दस ओवर में 86 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूह की पूरी टीम 63 पर पर ही ढेर हो गई। इस तरह चगांव ने 22 रन से मैच जीता। मुख्यातिथि ने विजेता टीम चगांव को 1,11,111 की राशि, उप विजेता टीम पूह को 77,777 की राशि सहित ट्रॉफी से नवाजा। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सिरीज सुनील नेगी चगांव, मेन ऑफ द मैच मनोज नेगी चगांव रहे। श्रेष्ठ गेंदबाज चंद्र पूह रहे। क्लब प्रधान दीवान सिंह नेगी और क्लब सचिव सतीश कुमार तेंजिन लोसल ने बताया कि इस क्रिकेट आयोजन के दौरान तीन महिला मंडलों ने योगदान दिया। महिला मंडलों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रदेश एससी मोर्चा उपाध्यक्ष टीएसी सदस्य संतोष राज, एसटी मोर्चा प्रदेश सदस्य जीत राम, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद, पूह मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज, निचार मंडल अध्यक्ष योग राज, जिला महामंत्री प्रवीण मोयान, मोटू लामा, लामा, ज्योति सहित तीनों महिला मंडल प्रधान शीला देवी, ईश्वर देवी, निमामा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed