{"_id":"5a1ab3594f1c1b686a8b5c62","slug":"61511699289-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे रविवार को मेला मैदान में उमड़ी हजारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे रविवार को मेला मैदान में उमड़ी हजारों की भीड़
Updated Sun, 26 Nov 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
लवी में व्यापारियों के चेहरे खिले, लोगों ने जमकर की खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
11 नवंबर से जारी अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के तीसरे रविवार को हजारों लोग मेला देखने पहुंचे। छुट्टी का दिन होने के चलते मेला मैदान में कदम रखने को भी जगह नहीं थी। लोगों का अच्छा खासा हुजूम देखकर व्यापारियों के चेहरों पर भी मुस्कान देखने को मिली। मेले में रामपुर, कुल्लू और किन्नौर जिले से आए लोगों ने भी जमकर खरीदारी की।
रविवार को मेला मैदान में भीड़ उमड़ी रही। दूसरे दिनों की अपेक्षा रविवार को लोगों ने मेले को लेकर खासी रुचि दिखाई। दिन भर लोग मेला मैदान में जुटे रहे। लोगों की बढ़ती भीड़ के बाद व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली। मेला मैदान में परिवार सहित पहुंचे लोगों ने लकड़ी से बने सामान, गर्म कपड़े, ड्राइफ्रूट और अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। मेले में पहुंचे छोटे बच्चों ने भी झूलों का खूब आनंद लिया। मेले में आई भीड़ का असर ट्रैफिक व्यवस्था पर भी देखने को मिला। दिन भर एनएच पांच पर जाम लगता रहा। पुलिस जाम को बहाल करने में लगी रही।
विज्ञापन
मैदान में धूल से परेशानी
मैदान में लोगों की भीड़ और मौसम की बेरुखी के चलते धूल भी उड़ती रही। मेले में पहुंचे लोगों ने अपने मुंह में मास्क और रुमाल लगा रखे थे। उल्लेखनीय है कि करोड़ों की कमाई करने के बाद भी मेला कमेटी और नगर परिषद मेला मैदान में पानी का छिड़काव नहीं किया। इस कारण धूल की समस्या मेले में बनी हुई है।
विज्ञापन