{"_id":"615476508ebc3e61ed44f290","slug":"57398-voter-cast-her-vote-in-bt-election-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml3855497131","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में 57398 मतदाता करेंगे चुनावी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में 57398 मतदाता करेंगे चुनावी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बुधवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में मंडी संसदीय क्षेत्र उपचुनाव के चलते किन्नौर जिले में 28 सितंबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाएं।
शांतिपूर्ण और स्वतंत्र चुनाव करवाने में अपना सहयोग दें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में इस समय कुल 57398 मतदाता हैं। इसमें 28654 पुरुष और 28744 महिलाएं मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 761 सेवारत मतदाता हैं। जिले में कुल 129 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें 126 मतदान केंद्र सामान्य और तीन सहायक मतदान केंद्र चांगो, आसरंग और सापनी में स्थापित किए जाएंगे।
जिले के सबसे अधिक 1003 मतदाता सापनी मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि सबसे कम पूह उपमंडल के तहत आने वाले मतदान केंद्र पर केवल 14 मतदाता हैं। जिले में मतदान प्रक्रिया को पूरी करने के लिए 155 पीठासीन अधिकारी और 310 मतदान अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को वाहन, ध्वनि प्रसार और मैदान आदि की अनुमति एसडीएम कल्पा से लेनी होगी। जबकि हेलीकॉप्टर से संबंधित अनुमति जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त से लेनी होगी।
विज्ञापन
आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र 48 घंटे पूर्व उपलब्ध करवाने होंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को बैनर, पोस्टर और पंफ्लेट के बॉटम पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम, फोन नंबर और पोस्टर आदि छपने की संख्या प्रदर्शित करनी होगी। इसकी एक कॉपी सहायक निर्वाचन अधिकारी को देनी होगी।
उन्होंने कहा कि जिले में लोकसभा उपचुनाव के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो वीडियो सर्विलांस दल, एक वीडियो व्यूयिंग टीम, एक अकांउटिंग टीम, 3 फ्लाइंग स्क्वायड और 3 स्टैटिक्स सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता आरंभ होते ही अपना कार्य आरंभ कर दिया है। इस मौके पर तहसीलदार निर्वाचन गुरुभज सिंह राणा और नायब तहसीलदार इंद्र सिंह राणा मौजूद रहे।