{"_id":"6a956a284c89130224094e3a","slug":"539-encroachments-on-the-national-highway-66-dilapidated-parked-vehicles-are-also-causing-traffic-jams-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-168543-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एनएच पर 539 अतिक्रमण, खड़े 66 खटारा वाहनों से भी लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एनएच पर 539 अतिक्रमण, खड़े 66 खटारा वाहनों से भी लग रहा जाम
विज्ञापन
भैरा खड्ड से बधाल तक संयुक्त अभियान में सामने आए मामले, कब्जाधारियों को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़े वाहनों से बढ़ रही जाम की समस्या
सीमित पार्किंग के बीच अतिरिक्त स्थलों के विकास की जरूरत, स्थायी समाधान पर जोर
एसडीएम ने उपायुक्त शिमला को भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की सीमा में आने वाले नेशनल हाईवे-5 पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे सुचारू यातायात व्यवस्था में रोड़ा बने हुए हैं। अतिक्रमण और अवैध कब्जों की जांच के लिए हाल ही में एनएचएआई, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अभियान चलाया था। करीब 53 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे-5 पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों के 539 मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त शिमला को भेज दी है। अब जल्द ही एनएच से अतिक्रमण हटने की उम्मीद जगी है।
रामपुर उपमंडल की सीमा में बधाल से भैरा खड्ड तक बीते वर्षों में अतिक्रमण तेजी से बढ़ा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 53 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे पर 539 मामले चिह्नित किए हैं। औसतन एक किलोमीटर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण के 10 से अधिक मामले सामने आए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद उपायुक्त ने स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई को अतिक्रमण व अवैध कब्जों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त विभागीय कार्रवाई के तहत रामपुर के प्रवेशद्वार भैरा खड्ड से लेकर बधाल तक अतिक्रमण चिह्नित कर रिपोर्ट उपमंडल प्रशासन को सौंपी गई है। एनएचएआई ने कब्जाधारियों को नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एनएच किनारे 66 वाहन पूरी तरह खटारा और अनुपयोगी हालत में खड़े हैं। इन वाहनों के कारण कई स्थानों पर यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में उपमंडल में एनएच-5 को अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों से मुक्त करने की कवायद तेज हो गई है।
उपमंडल अधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सोमवार को उपायुक्त को भेजी रिपोर्ट में बताया कि भैरा खड्ड किमी 254/00 से बधाल किमी 307/00 तक एनएच-5 के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण के 539 मामलों की पहचान की गई है। रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में एनएच किनारे 66 पुराने, क्षतिग्रस्त, कबाड़ और अनुपयोगी वाहन लंबे समय से खड़े पाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार ये वाहन एनएच के भीड़भाड़ वाले स्थानों और यातायात जाम वाले बिंदुओं पर खड़े होने के कारण सुचारू यातायात संचालन में बाधा बन रहे हैं। इन वाहनों को हटाने से जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में ये भी स्पष्ट किया गया है कि रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा पहले से ही सीमित है। ऐसे में केवल अनधिकृत और अनुपयोगी वाहनों को हटाना पर्याप्त नहीं होगा। शहर में अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की पहचान और उनका विकास करने की आवश्यकता भी जताई गई है, ताकि बार-बार लगने वाले जाम और पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।