फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   5/20 Blackout in Khiuncha of the valley for four days

Rampur Bushahar News: 15/20 घाटी के खिउंचा में चार दिन से ब्लैक आउट

Mon, 05 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बत्ती गुल होने से सैकड़ों ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, अभिभावक परेशान

बीते नौ माह से विद्युत समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दुर्गम 15/20 वैली के खिउंचा गांव में चार दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। इस कारण ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनिल, कूट पंचायत प्रधान रतन डोगरा, संतोष, साहीरा, दीपक सिंह, विरेंद्र, प्रभा देवी और सुरजीत सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण पहले ही नौ माह से बिजली की समस्या से परेशानी झेल रहे हैं, वहीं बीते पांच दिन से खिउंचा में पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इस कारण बच्चों को पढ़ाई करने में भी परेशानियां पेश आ रही है। बिजली न होने से घर के कार्य निपटाने में भी दिक्कतें आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत बोर्ड से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग उठाई है, ताकि ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

ट्रांसफार्मर जलने से आई समस्या
विद्युत बोर्ड रामपुर के एक्सईएन कुकू शर्मा ने कहा कि कूट में ट्रांसफार्मर जलने से यह समस्या पेश आई है। सोमवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है और जल्द बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed