फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी में युकां कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

आनी में युकां कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Fri, 30 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
आनी में युकां कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर राज्य और केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। इसी मुद्दे को लेकर युकां ने शुक्रवार को आनी मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। युकां अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकालकर आनी बाजार में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युकां कार्यकर्ताओं ने आनी विश्राम गृह से लेकर आनी बाजार तक रोष रैली निकाली।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार जमाखोरों और काला बाजारियों की सहानुभूति की सरकार है। जबसे मोदी की सरकार आई है, तबसे महंगाई आसमान छू रही है। लोग महंगाई के कारण बेहाल हो गए हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके कारण महंगाई में आग लग चुकी है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

आनी कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी परस राम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। भाजपा विकास के नाम पर जनता को ठग रही है। हिमाचल सरकार ने बस के किराए बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है। आनी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के बुरे हाल हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों में स्टाफ की कमी नेताओं को नजर नहीं आ रही है। आनी विधानसभा के लोग 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे। इस मौके पर आनी कांग्रेस महासचिव शेर सिंह, हितेश कायथ, फकीर चंद वर्मा, सीमा वर्मा, नरेंद्र पाल बिट्टू, सोनू, चंदन शर्मा, मीना ठाकुर, चेतन चौहान, गोविंद शर्मा, पप्पू सत्य और टीटू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed