फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं को बनाएं सरकारी कर्मचारी

आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं को बनाएं सरकारी कर्मचारी

Sun, 17 Jun 2018 09:15 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं को बनाएं सरकारी कर्मचारी
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता संघ छौहारा खंड का साधारण अधिवेशन चिड़गांव में आईपीएच विश्राम गृह में रेखा शौंगी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विपन डोगरा ने कहा कि आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी बनाया जाए। अधिवेशन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से मांग उठाई गई।
कहा कि आशा कार्यकर्ता को न्यूनतम वेतन, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी केंद्रों में मर्ज कर बराबर वेतन दिया जाए। कार्यक्रम के दौरान चिड़गांव खंड स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता ने भारतीय मजदूर संघ में शामिल होने की घोषणा की। राष्ट्रीय महामंत्री विपन डोगरा ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भामसं की दिल्ली में हुई विरोध रैली के बाद मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान भामसं जिला संयुक्त सचिव राजेंद्र तनवर, विद्युत तकनीकी संघ आंध्रा मंडल के अध्यक्ष देविंद्र रयान, आंगनबाड़ी संघ उप प्रधान त्रिलोक मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बबीता चुनीं चिड़गांव इकाई की प्रधान
रोहड़ू। बबीता शौंगी को आशा वर्कर संघ चिड़गांव इकाई का प्रधान चुना गया है। संघ के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। कार्यकारिणी में विजय लक्ष्मी, सुषमा, ऊषा, मंगता को उप प्रधान, संजीता को सचिव, रजीशना को वित्त सचिव, रंजीता को संगठन मंत्री, पूनम को मुख्य सलाहकार चुना गया। राज कुमारी, सर्जीता, नीशा व बींता को संयुक्त सचिव चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed