फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चालकों को रोज लगा रहे हजारों रुपये की चपत

चालकों को रोज लगा रहे हजारों रुपये की चपत

Mon, 20 Nov 2017 06:43 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
चालकों को रोज लगा रहे हजारों रुपये की चपत
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में सामान्य पेट्रोल न मिलने से वाहन चालकों में काफी रोष है। नेरवा में मात्र एक पेट्रोल पंप लालपानी में स्थित है। पेट्रोल पंप में पिछले करीब चार माह से सामान्य पेट्रोल नहीं मिल रहा है। पेट्रोल पंप पर एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल दिया जा रहा है। इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से करीब चार रुपये अधिक है। एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल के नाम पर वाहन चालकों की जेब पर पंप मालिक रोज हजारों रुपये का डाका डाल रहे हैं।
विज्ञापन

नेरवा में मात्र एक पेट्रोल पंप होने के कारण वाहन चालकों को मजबूरन अधिक पैसे देकर एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल भरवाना पड़ रहा है। यह सिलसिला बीते करीब चार माह से चल रहा है। पेट्रोल पंप पर जब गाड़ी में सामान्य पेट्रोल भरवाने की बात चालक करते हैं तो पंप कर्मचारी केवल एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल ही उपलब्ध होने की बात करते हैं। एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत सामान्य पेट्रोल से करीब चार रुपये प्रति लीटर अधिक है। पंप पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन पेट्रोल भरवाते हैं। इस प्रकार पेट्रोल उपभोक्ताओं को रोज हजारों रुपये का चूना लग रहा है। नेरवा स्थानीय उपभोक्ता हनी सूद, सुरेश, अनिल, दीपक, हेतराम, रामलाल ने बताया कि नेरवा में एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल के नाम पर वाहन चालकों को हजारों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। पेट्रोल पंप पर सामान्य पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो रहा है। चालकों को मजबूरन चार रुपये प्रति लीटर अधिक पैसे देकर एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल डलवाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप प्रबंधन की शिकायत पेट्रोलियम कंपनी को ऑनलाइन कर दी गई है। यदि पंप पर सामान्य पेट्रोल उपलब्ध नहीं करवाया गया तो पंप प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन


मांग पर क रवा रहे उपलब्ध : योगेश
पेट्रोल पंप के प्रबंधक योगेश ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग पर ही एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल मंगवाया जा रहा है। इसकी एवरेज सामान्य पेट्रोल के मुकाबले काफी अच्छी होती है। पंप में एक नई मशीन लगनी प्रस्तावित है। मशीन लगने के बाद सामान्य पेट्रोल भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed