{"_id":"5c168052bdec22572e1f005d","slug":"41544978514-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव चौहान बने एफएसी रोहड़ू के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव चौहान बने एफएसी रोहड़ू के अध्यक्ष
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजीव चौहान को सौंपा अध्यक्ष पद
रोहड़ू खंड की कृषक सलाहकार समिति गठित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। विकास खंड रोहड़ू के अंतर्गत कृषक सलाहकार समिति (एफएसी) की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इस अवसर पर एसएमएस डॉ. भूपिंद्र सिंह, एचडीओ डॉ. कुशाल मेहता और पशुपालन विभाग से नानक चंद मौजूद रहे। बैठक में संजीव चौहान को अध्यक्ष के रुप में मनोनीत करने का प्रस्ताव विजय शर्मा की ओर से रखा गया। उसके बाद सभी सदस्यों ने उनके नाम का समर्थन किया।
कार्यकारिणी में संजीव चौहान (समरकोट) को एफएसी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी में कुलदीप चौहान (मुंछाड़ा), कमलेश समरैक (पुजारली), नेहर सिंह (भरेटली), वनीता ठाकुर (करालश), राकेश दुल्टा (शील), राधा शर्मा (खंगटेड़ी), विनोद कुमार (अणु), विजय शर्मा (मेहरा), दिनेश चौहान (छुपाड़ी) और प्रेम राज (धारा) को सदस्य के रुप में मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि वह किसानों और बागावानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा। प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से किसानों-बागवानों के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा, भाजपा प्रदेश सचिव शशिबाला, भाजपा मंडल प्रेस प्रभारी सुमेश चौहान भी उपस्थित रहे।