{"_id":"5b4b70014f1c1b4c748b4f24","slug":"41531670529-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच से जल्द कब्जा, अतिक्रमण हटाने के फरमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच से जल्द कब्जा, अतिक्रमण हटाने के फरमान जारी
Updated Sun, 15 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र में दिन प्रतिदिन ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। नोगली से लेकर खनेरी तक एनएच के दोनों ओर अवैध कब्जे रूप से सैकड़ों वाहन पार्क किए गए हैं। इस कारण ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखना प्रशासन और पुलिस के लिए भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एनएच प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़क किनारे से अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने के फरमान जारी किए हैं। जल्द ही प्राधिकरण प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर मुहिम छेड़ेगा। यदि यह मुहिम सफल होगी तो रामपुर शहर पहुंचने वाले हजारों लोगों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि रामपुर नगर परिषद के वार्ड डकोलढ़ से खनेरी तक जगह जगह अवैध कब्जे और अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण के चलते वाहनों की आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। शहर के डकोलढ़, चौधरी अड्डा, चूहाबाग और खनेरी में तो ट्रैफिक की समस्या सुधरने का नाम ही नहीं ले रही। एनएच पर कब्जा करने के साथ सड़क के दोनों ओर नियमों को दरकिनार खड़े किए गए वाहन भी समस्या का एक प्रमुख कारण हैं। न्यायालय के निर्देशों के बाद भी एनएच पर वैली साइड वाहन पार्क किए जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस भी नियमों को दरकिनार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने में बौने साबित हो रहे हैं। हालांकि आज तक एनएच प्राधिकरण का सहयोग न मिलने से भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था। अब नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि एनएच से जल्द कब्जा हटाओ वरना कार्रवाई का शिकार बनो। एनएच प्राधिकरण 20 जुलाई से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम छेड़ेगा।
समय रहते कब्जे हटाएं लोग : नेगी
एनएच प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन पीसी नेगी ने एनएच किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेताया है कि समय रहते वे अपने कब्जे और अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने बताया कि एनएच पर ट्रैफिक बाधित होने के लिए अतिक्रमण और सड़क किनारे खड़े वाहन जिम्मेवार है, इसलिए इन पर कार्रवाई करना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एनएच को पूरी तरह से खाली करने के लिए प्रशासन और पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।