{"_id":"5b4393504f1c1bba248b558a","slug":"41531155280-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड के स्पैशल उडन दस्ते ने किन्नौर में दबोचे बिजली चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड के स्पैशल उडन दस्ते ने किन्नौर में दबोचे बिजली चोर
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। बिजली बोर्ड शिमला से आए एक विशेष उड़नदस्ते ने किन्नौर जिले में औचक निरीक्षण किया। दस्ते ने चार दिनों में निचार खंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश देकर आठ बिजली उपभोक्ताओं से मीटर से बिजली चोरी करने के मामले में 2 लाख 44 हजार का जुर्माना वसूला।
बिजली बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, चौरा, निगुलसरी, भावानगर, टापरी, कड़छम सांगला, रक्षम, छितकुल, पानवी और कल्पा सहित पूह खंड को छोड़ किन्नौर जिले के कल्पा और निचार खंड में लगभग जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। शिमला जिले से आए स्पेशल उड़नदस्ता बोर्ड में शामिल अधिशाषी अभियंता एसके धीमान, एसडीओ प्यार चंद, एसडीओ टापरी हरी प्रकाश नेगी, एसडीओ रिकांगपिओ बीरबल नेगी, एसडीओ सांगला विपिन नेगी और एसडीओ भावानगर जितेश नेगी की टीम ने चार दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बिजली के मीटर से बिजली चोरी करने के आठ मामले पकड़कर 2 लाख 44 हजार का जुर्माना वसूला है। इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि बिजली चोरी करने वाले लोगों को नहीं बख्शा जाएगा। जिले भर में इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।