{"_id":"5b43915a4f1c1bc3248b5490","slug":"41531154778-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे से नेरवा चौपाल के बागवानों को दिल्ली के लिए बस सेवा की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे से नेरवा चौपाल के बागवानों को दिल्ली के लिए बस सेवा की उम्मीद
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रस्तावित चौपाल दौरे के दौरान क्षेत्र के किसानों-बागवानों को दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने की पूरी उम्मीद है। लोग नेरवा से दिल्ली के लिए 16 साल से सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि छह साल इस रूट पर बस सेवा शुरू की गई थी जो मात्र 13 दिन के बाद ही बंद हो गई थी।
क्षेत्र के किसानों-बागवानों ने नेरवा से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की वर्ष 2002 में सरकार के सामने मांग उठाई थी। उस समय भाजपा सरकार ने आश्वासन दिया था, फिर वर्ष 2008 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने दोबारा लोगों की इस मांग को देखते इसे पूरा करने का एलान किया। वर्ष 2012 में नेरवा से दिल्ली के लिए वाया पांवटा-यमुनानगर एक बस सेवा चलाई गई। यह बस केवल 13 दिन ही इस रूट पर चल पाई।
युवा मोर्चा के जिला सचिव रविंद्र चौहान ने इस रूट को बहाल करवाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने मार्च 2017 में परिवहन निगम को आदेश दिए थे कि याचिकाकर्ता का पक्ष सुनकर इस पर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के महाप्रबंधक परिवहन ने न्यायालय में दायर याचिका पर सहमति जताते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। क्षेत्र के किसानों बागवानों को इस बस सेवा के चलने से अपने उत्पाद दिल्ली की मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।