फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   विकास को छोड़ तबादलों तक सीमित हो गई भाजपा सरकार: नंद लाल

विकास को छोड़ तबादलों तक सीमित हो गई भाजपा सरकार: नंद लाल

Thu, 05 Apr 2018 07:08 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
तबादलों तक सीमित हो गई भाजपा सरकार : नंद लाल
विज्ञापन

कर्मचारियों का शोषण होता रहा तो सड़कों पर उतरेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की मासिक बैठक में भाजपा सरकार की ओर से लगातार तबादलों का मुद्दा छाया रहा। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा सरकार विकास को पीछे छोड़कर केवल तबादलों में व्यस्त है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सतीश वर्मा ने की। इसमें विधायक नंदलाल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में सबसे पहले यह तय किया गया कि इस बार भी भीमराव अंबेदकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में भाजपा सरकार पर आरोप लगाया गया कि मौजूदा सरकार में रामपुर के विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। मौजूदा सरकार और रामपुर भाजपा मंडल विकास को आगे बढ़ाने की बजाय द्वेष भावना से कार्य कर रहे हैं। अस्पताल मेें सरकार बदलते ही रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली हो गया। अस्पताल की स्थिति यह है कि मौजूदा सरकार पर्ची तक मुहैया नहीं करवा पा रही है। मरीजों को सादे कागज पर लिखी पर्ची दी जा रही है। जो दवाइयां मुफ्त में मुहैया करवाई जाती हैं उसका कोई काउंटर नहीं खुला है। ऐसे में गरीब मरीज मंहगी दवा लेने को मजबूर हैं। कांग्रेस कमेटी ने कहा कि अगर इसी तरह से भाजपा सरकार काम करती रही तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इसका खुलकर विरोध करेगी। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जबसे सरकार बदली है तबसे कांग्रेस समर्थित पंचायत नुमाइंदों को परेशान किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि वह आम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है। अगर भाजपा ने रामपुर के विकास को आगे बढ़ाने की बजाय पीछे धकेलने का कार्य किया तो कांग्रेस मौजूदा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। इस मौके पर जेएल डमालू, डीडी कश्यप, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, मेलाराम शर्मा, विजय कनैन, जसवीर ठाकुर, पंकज शर्मा, ज्योति लाल मेहता, त्रिलोक भलूनी, खेलचंद नेगी, सुरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, इंदु वर्मा, बबीता, अनीता चौहान, कांता देवी, पदमा देवी, पूज्यदेव, आत्मा राम, राकेश, दीवान लक्टू, हरीश, संजय मेहता, जगत भंडारी, जतिन मेहता, राजेंद्र चौहान, राजकुमार थांटी, गोविंद, महेंद्र सिंह, जवाहर मेहता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed