फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चार माह बाद भी नहीं मिली सब्जी विक्रेताओं को जमीन

चार माह बाद भी नहीं मिली सब्जी विक्रेताओं को जमीन

Thu, 07 Dec 2017 06:17 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
पचास हजार वसूले, नहीं दी जगह
विज्ञापन

नगर परिषद ने सब्जी विक्रेताओं से ली थी चार माह पूर्व राशि
जगह नहीं देने से बाजार, एनएच पर बढ़ रहा अतिक्रमण
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर।
रामपुर में नगर परिषद ने 50 हजार रुपये वसूलने के चार माह बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के 17 सब्जी विक्रेताओं को बैठने के लिए जगह उपलब्ध नहीं करवाई। शहर के विभिन्न रास्तों में बैठ कर ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग सब्जी बेचे रहे हैं। लेकिन उनको जगह नहीं मिल रही है। बीते चार माह से ये ग्रामीण सब्जी विक्रय के लिए जगह मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इन विक्रेताओं के कब्जों के चलते बाजार में लोगों को आवाजाही में मुश्किल हो रही है।
चार माह पूर्व नगर परिषद ने रामपुर और साथ लगते कुल्लू जिले से सब्जी बेचने आने वाले लोगों से 50 हजार रुपये की राशि वसूली थी। इसकी एवज में नप ने इन सब्जी विक्रेताओं को बैठने के लिए जगह मुहैया करवाने की बात कही थी। लेकिन चार माह का समय बीत जाने के बाद भी इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि जहां नप ने 17 लोगों को जमीन मुहैया करवाने की बात कही थी, वहीं अब इन सब्जी विक्रेताओं की संख्या 40 से पार पहुंच गई है। रामपुर के मुख्य बाजार को जाने वाले रास्तों पर ये सब्जी विक्रेता बैठे हैं। अतिक्रमण का यह सिलसिला केवल नप के रास्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि एनएच पांच पर भी बढ़ रहा है। इन विक्रेताओं के चलते यहां कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है। बावजूद इसके एनएच प्राधिकरण भी इन सब्जी विक्रेताओं को सड़क से हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन ने भी कई बार नगर परिषद को सूचित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन नगर परिषद अतिक्रमण हटाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप को भेजा नोटिस, नहीं मिला जवाब : निपुण
एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बारे में नगर परिषद को नोटिस भेजा गया है। लेकिन नप की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि नप को दोबारा नोटिस भेज कर सूचित किया जाएगा।


लवी मेले के बाद करवाएंगे जगह उपलब्ध : नप
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि 17 लोगों से 50 हजार की राशि नप ने वसूली है। सब्जी विक्रेताओं के लिए अभी तक जमीन का चयन नहीं हो पाया है। लवी मेला समाप्त होते ही इन विक्रेताओं को जगह मुहैया करवाई जाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए नप सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed