{"_id":"5a269fc84f1c1bc5758b71ce","slug":"41512480712-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों वाहनों के लिए पार्किंग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों वाहनों के लिए पार्किंग नहीं
Updated Tue, 05 Dec 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी शहर में कई साल से जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। लोग रोज कई घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। लेकिन इस बारे में कांग्रेस, भाजपा, प्रशासन और पुलिस कुछ नहीं कर सकी। यहां पर एक अस्थायी पार्किंग हैं, जो वाहनों की संख्या के अनुसार पर्याप्त नहीं है। यहां पर पार्किंग बनाने के लिए तीन ग्राम पंचायतों ने भी कुछ नहीं किया। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकारें आती और चली जाती हैं। लेकिन उन्होंने भी समस्या के समाधान के लिए कुछ नहीं किया। लोगों ने कई बार उचित पार्किंग की सुविधा देने की मांग की। लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हो पाई।
घंटों जाम लगने से कई लोगों के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे। विद्यार्थी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके अलावा ड्यूटी पर पहुंचने के लिए कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। आनी कस्बे में राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम से लेकर किरण बाजार तक प्रतिदिन कई घंटे तक जाम लगा रहा है। यहां पर गाड़ियों की संख्या तो बढ़ी है पर पार्किंग की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई नहीं जा सकी। प्रशासन भी केवल आश्वासन तक सीमित रहता है। इसे मामले को किसी नेता ने भी गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में लोगों को भी वहां से आवाजाही करने में मुश्किल हो रही है। आए दिन पुलिस चालान काटती है। लेकिन पार्किंग की सुविधा न होने से लोग कहां पर गाड़ी खड़ी करें। अब यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और बेहतर पार्किंग की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी समस्या गंभीर होती जा रही है। एनएच-305 आनी बाजार से होकर जाता है। प्रतिदिन यहां से कुल्लू, मंडी, शिमला, रामपुर, किन्नौर आदि के लिए हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क पर ट्रैफिक लाइटों की सुविधा नहीं है।
पार्किंग विकसित करने की जरूरत
पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती का कहना है कि आनी कस्बे के जाम से निपटने के लिए पार्किंग को विकसित करने की जरूरत है। इस बारे में सरकार से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
ठोस कदम उठाएं : ममता
जिप सदस्य ममता ठाकुर का कहना है कि यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए प्रशासन ट्रैफिक लाइटें लगाएं और ठोस कदम उठाएं।
आचार संहिता के बाद होगी बैठक : पंकज
एसडीएम आनी पंकज शर्मा का कहना है कि आचार संहिता की वजह और व्यवस्था के चलते वे बैठकें नहीं कर पा रहे हैं। आचार संहिता हटते ही इस बारे में ठोस नीति बनाई जाएगी।
आनी को बाईपास किया जाए
गुलाब ठाकुर का कहना है कि आनी शहर में आए दिन गाड़ियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आनी को बाईपास किया जाना चाहिए। युवराज ठाकुर का कहना है कि जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। छात्रों को सड़क पर आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। प्रशासन समस्या का जल्द समाधान करें। कस्बे के एलआर अग्रवाल का कहना है कि ट्रैफिक समस्या से आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो जाती है। जाम से हर कोई परेशान हैं। जल्द प्रशासन को इस बारे में ठोस नीति बनानी होगी। सेना ठाकुर का कहना है कि प्रशासन को ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ानी चाहिए। ट्रैफिक लाइट लगानी चाहिए।
वाहनों के लिए आधी अधूरी पार्किंग
आनी कस्बे में प्रतिमाह गाड़ियों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है। गाड़ियां की संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। लेकिन धरातल पर मात्र एक आधी अधूरी पार्किंग बनी है, जिसमें मात्र 100 गाड़ियां खड़ी हो सकती है। पार्किंग को पर्याप्त राशि न मिलने के कारण इसका काम लटका है।