{"_id":"5a1172644f1c1b74698bc94f","slug":"41511092836-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला/ रामपुर। जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीसरे दिन रविवार को भी बर्फबारी जारी रही। इससे तापमान में भारी गिरावट आ गई है। तापमान शून्य होने से शीत लहर तेज हो गई है। इसके अलावा निचले इलाकों में बारिश हुई। छितकुल और कल्पा में रविवार को 12 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि पूह और निचार खंड के अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात होता रहा।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने किन्नर कैलाश, छितकुल, नाको, भावावैली और निचार की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। रविवार को कल्पा का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रहा। एचआरटीसी के आरएम रिकांगपिओ प्रेम कश्यप ने कहा कि जिले के सभी रूट बहाल हैं। बर्फबारी से कोई रूट प्रभावित नहीं है। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। हालांकि सुबह के समय क्षेत्र में हल्की-हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। तीन दिन से मौसम खराब होने से तापमान में गिरावट आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश होने से लोगों ने सूखे से थोड़ी राहत की सांस ली है।