फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   41 contact roads of Chaupal sub-division blocked

भारी बारिश के चलते चौपाल क्षेत्र के 41 संपर्क मार्ग बंद

Wed, 28 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
41 contact roads of Chaupal sub-division blocked
उप तहसील नित्थर के तहत आने वाली सड़क भूस्खलन से हुई बाधित। - फोटो : RAMPUR-HP
नेरवा (रोहड़ू) सोमवार रात से लगातार भारी बारिश के कारण उपमंडल चौपाल और नेरवा तहसील की दर्जनों सड़कें अवरुद्ध हो चुकी हैं। सड़कों पर भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग को भी करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के कारण बिजली की आंख-मिचौनी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को सब्जी और फल मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है।
सड़कों पर भूस्खलन के कारण उपमंडल चौपाल के 41 संपर्क मार्ग बंद हैं। बंद होने वाले मार्गों में नेरवा-टिकरी, थिथरौली-थंगाड़-खुडोग, मडौग-माटल, गुणसा-दोची, थियारा मार्ग, चौकिया-चौपाल, पोटनाड़ी-मशरांह और मधाना-थरोच आदि मार्ग शामिल हैं। विभाग ने इन मार्गों की बहाली के लिए जगह-जगह जेसीबी मशीनों के साथ-साथ मजदूरों की तैनाती कर दी है। भारी बारिश के बीच लोगों को जल्दी राहत मिलने की ऊमीद कम ही है। सड़कों के बंद होने से किसानों-बागवानों को टमाटर और सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

नेरवा-मीनस-विकासनगर मार्ग के जगह-जगह बंद होने से सेब और टमाटर से लदे सैकड़ों वाहन मंगलवार रात से फंसे हैं। इच्छाडी, लालढांग और कई अन्य स्थानों पर भूस्खलन और सड़क पर पत्थर गिरने से मार्ग रात से बंद है। इस मार्ग को जल्द ही यातायात के लिए बहाल नहीं किया गया तो फल-सब्जियां सड़ जाएंगी। उपमंडल चौपाल के नेरवा और कुपवी क्षेत्र के अधिकांश कृषि और बागवानी उत्पाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की मंडियों में इसी रास्ते से भेजे जाते हैं। इस मार्ग के बंद होने से किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ना स्वभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान शैलेंद्र ठाकुर ने बताया कि वे रात से इच्छाडी में फंसे हैं। विभाग और प्रशासन की तरफ से मार्ग को खोलने के लिए प्रयास नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। सड़क के दोनों छोर पर सैकड़ों वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है। नेरवा शिमला मार्ग पर करगोली और धनोट के समीप नालों में मलबा आने से मार्ग भी करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रहा। यहां पर दर्जनों वाहनों की कतारें लगी रहीं। विभाग ने इस मार्ग को शीघ्र ही बहाल कर दिया। क्षेत्र में दिन भर बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही।

लोक निर्माण मंडल चौपाल के अधिशासी अभियंता जगदीश कानूनगो ने बताया कि चौपाल मंडल के तहत 41 संपर्क मार्ग बंद हैं। विभाग सड़कों को बहाल करने में जुटा है। इनमें से तीस मार्गों को शाम तक और अन्य को भी शीघ्र ही बहाल कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता अस्थाई खंड साहिया (उत्तराखंड) डीपी सिंह ने कहा भूस्खलन के चलते लाल ढांग, इच्छाडी और कुछ अन्य स्थानों पर मीनस-विकासनगर मार्ग अवरुद्ध है। यहां मशीनें और मजदूर भेज दिए हैं। मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed