{"_id":"674064e1424dcb52200af5ce","slug":"36-routes-of-hrtc-closed-in-chaupal-bus-service-stopped-people-worried-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-125215-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल में एचआरटीसी के 36 रूट बंद, बस न चलने से स्कूली बच्चे हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल में एचआरटीसी के 36 रूट बंद, बस न चलने से स्कूली बच्चे हो रहे परेशान
विज्ञापन
बस और स्टाफ की कमी के कारण कई रूट किए क्लब
उपमंडल में कुल 56 बसें, 120 रूटों पर चलती है
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । उपमंडल चौपाल में एचआरटीसी के करीब 36 रूट बंद हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, उपमंडल चौपाल में कुल 56 बसें 120 रूटों पर चलती है, लेकिन 36 रूटों पर बसें नहीं चल रही हैं। एचआरटीसी ने बसों और स्टाफ की कमी के चलते कई रूट क्लब कर दिए हैं। एक रूट पर बस जाने के बाद दूसरे रूट पर जाती है। इस कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
शिमला से भाबर, पहलोग और मशौत रूट पर बसें नहीं चल रही है। उपमंडल चौपाल में सुबह 10 बजे लानीबमटा जाने वाली बस नेरवा से चल रही है। 12 बजे धारचांदना बस भी चौपाल के बजाय नेरवा से ही चल रही है। इसके अलावा चौकिया, ठुंडना, टिक्करी, रानवी, धवान्दली और झोखड़ रूट पर बसें नहीं चल रही हैं। चौपाल-चौकिया-बमराड़ मार्ग पर सुबह चलने वाली बस सेवा एक महीने से बंद है। इस मार्ग पर सुबह आठ बजे बमराड़ से चौपाल बस सेवा चलती थी, जिसमे स्कूली बच्चें और कर्मचारी सफर करते थे। एचआरटीसी ने यह बस सेवा बंद कर दी है। इस कारण स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गौरतलब है करीब 30 बच्चों ने एचआरटीसी से बस पास भी जारी करवाएं है। बस सेवा न चलने के कारण उन्हें प्राइवेट टैक्सियों में स्कूल पहुंचना पड़ रहा है और भारी भरकम किराया चुकाना पड़ रहा है।
कई बसें हो गई खराब
आजकल सर्दी के मौसम में लोग अपने गंतव्य तक देरी से पहुंच रहे हैं। मुख्य मार्ग से ग्रामीण क्षेत्रों में रात के अंधेरे में कई किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ता है। ग्रामीण मार्गों पर भी कई खटारा बसें खराब हो रही हैं। इसके चलते कई रूट बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
बसों और स्टाफ की कमी के चलते कई रूट क्लब किए गए हैं। नई बसें आने पर जल्दी ही सभी रूट सुचारु कर दिए जाएंगे। -अनिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक , एचआरटीसी नेरवा डिपो