फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   34 roads were closed in kinnour district due to rain and snowfall people facing problem

किन्नौर में बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त, -3.5 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 25 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
34 roads were closed in kinnour district due to rain and snowfall people facing problem
रिकांगपिओ में बर्फ से ढके वाहन - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में रविवार और सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था ठप पड़ी है जिस कारण हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। दर्जनों ट्रांसफार्मर ठप होने से कई इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ है। जिले की 34 ग्रामीण सड़कें पूरी तरह बंद हैं। शीतलहर के चलते कंपकपाती ठंड में बिना बिजली लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जिले के विभिन्न स्थानों में 42 ट्रांसफार्मर बर्फबारी के कारण बंद पड़े हैं। विद्युत बोर्ड विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

किन्नौर में बीते दो दिन से भारी बर्फबारी और बारिश के कारण जिले की अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर मंगलवार को भी निगम की बसें नहीं चल पाईं। जिले के कल्पा, पूह और निचार तीनों खंडों की 73 पंचायतों के हजारों लोगों को इस कारण परेशानी हो रही। जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान-2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शिमला के लिए वाया धामी होकर चलीं बसें
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा की तरफ नाको और शिमला की ओर वाया धामी होकर निगम की बसों की आवाजाही चलती रही। कल्पा, रोघी, पांगी, बारंग, पूर्वणी, लंबर, छितकुल, लिप्पा, आसरंग, ठंगी, कुन्नौचारंग, कानम, लाबरंग, शासो, समदू, रारंग और ठोपन सहित अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर अधिक बर्फबारी से यातायात ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की हालत सुधरते ही चलाएंगे बसें
परिवहन निगम रिकांगपिओ अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने कहा कि बर्फबारी और फिसलन के कारण जिले की ग्रामीण सड़कों पर निगम की बसों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। सड़कों की हालत सुधरते ही निगम की बसों को ग्रामीण रूटों पर भेजा जाएगा।

अधिकारी बोले, सड़क और विद्युत बहाली का कार्य शुरू
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन भावानगर राहुल सूद और एक्सईएन कल्पा एमआर राणा ने कहा कि जिले के तीनों खंडों में बर्फबारी से 34 सड़कें बंद पड़ी हैं। विभाग ने 20 मशीनें और मजदूर सड़कों की बहाल के लिए तैनात किए हैं। विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने कहा कि बर्फबारी के कारण जिले के विभिन्न स्थानों में 46 डीपीआर बंद पड़े हैं। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed