फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   उपमंडल चौपाल में बंद रही दवाईयों की दुकानें

उपमंडल चौपाल में बंद रही दवाईयों की दुकानें

Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
ऑन लाइन दवा बिक्री का विरोध
विज्ञापन

उपमंडल चौपाल में दवा विक्रेताओं ने बंद रखीं दुकानें
दूरदराज से आए लोगों को झेलनी पड़ी काफी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में शुक्रवार को सभी दवा विक्रेताओं ने ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी दुकानें बंद रखकर ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-पोर्टल सिस्टम का विरोध जताया। नेरवा, चौपाल, देहा, पुलबाह्ल, सरांह, मडौग और कुपवी के करीब तीस पंजीकृत दवा विक्रेताओं ने पूरा दिन दुकानें बंद रखीं। जिससे दूरदराज के क्षेत्रों से दवा लेने पहुंचे लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी।
धार निवासी सुंदर सिंह चौहान ने बताया कि वह कई किलोमीटर का पैदल सफर तय कर नेरवा दवाई लेने आया था परंतु नेरवा में सभी दवा विक्रेताओं की दुकानें बंद होने की वजह से दवाई नहीं मिल पाई। इस मौके पर दवा विक्रेताओं ने नेरवा में एक बैठक का आयोजन भी किया वह केंद्र सरकार से मांग की गई कि ऑन लाइन दवा बिक्री वह ई-पोर्टल सिस्टम पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

दवा विक्रेता संघ चौपाल के अध्यक्ष चंद्र चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि दवा विक्रेताओं की मांगे नहीं मानी गई तो भविष्य में अपनी मांगों को आंदोलन का रूप देकर अनिश्चितकालीन समय के लिए दवा विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानें बंद कर दी जाएंगी। इस अवसर पर दीपक सूद, संदीप सूद, बालम गोगटा, नरेश, रामकृष्ण, रोनी जाल्टा, सुरेंद्र मनसाइक, रमेश, रविंद्र सिसोदिया, कमल चौहान, राधे श्याम, बलदेव, जगत, भगत, सुनील, प्रेम, पूजा और संदीप आदि दवा विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed